फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा नगर में ब्रॉडबैंड की कटी केबिल, बैंकों व सरकारी कार्यालयों में कामकाज रहा प्रभावित

विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में नेटवर्किंग नहीं आने के कारण बंद पड़ा कामकाज और लौटते उपभोक्ता - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा से आए दिन लोगों को परेशानियों हो रही हैं। बुधवार को मथुरा नगर में नगर निगम के ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान ब्रॉडबैंड की केबिल कट गई। इससे बैंकों और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहा। उपभोक्ता इंटरनेट के आने का इंतजार में जुटे रहे। लंबे समय तक समस्या बने होने के कारण कई उपभोक्ता वापस लौट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सवेरे 10 बजे के बाद ब्राडबैंड अचानक बंद हो गया। बैंक कर्मियों ने बीएसएनएल विभाग में शिकायत दर्ज कराई। बीएसएनएल विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारी भेजकर जांच कराई तो मथुरा नगर के पास केबिल कटी हुई पाई गई। इससे एसबीआई, इंडियन बैंक(इलाहाबाद बैंक), सेंट्रल बैंक का कामकाज ठप रहा। हालांकि एसबीआई के ऑप्टीकल फाइबर से इंटरनेट सेवा चालू कर दी गई।
लेकिन दो बैंकों में कामकाज ठप होने से उपभोक्ता परेशान रहे। अन्य कार्यालयों में इंटरनेट सेवा बदहाल रही। करीब दो घंटे से अधिक इंतजार के बाद इंटरनेट सेवा बहाल हुई। तकनीकी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मथुरा नगर में केबिल कटने के कारण बाधा आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें