फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकी बाजार में लगी आग

Fri, 11 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर के समीप गुरुवार रात हुए भीषण अग्निकांड के चलते चार दुकानें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान स्थित जानकी बाजार में बबलू और राजू की स्पोर्ट्स की दुकान है, जबकि बरेली निवासी अनवार की आर्टीफिशियल ज्वेलरी और पास में ही ब्रह्मदत्त की दुकान है। गुरुवार शाम को बबलू, राजू और ब्रह्मदत्त दुकान बंद कर घर चले गए थे। जबकि अनवार दुकान के अंदर सो रहा था। देर रात करीब तीन बजे राजू की दुकान से उठी आग की लपटों ने बबलू, अनवार और ब्रह्मदत्त की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अनवार को इसकी जानकारी हुई तो वह जैसे तैसे जान बचाकर भागा। चीखपुकार मचने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर फायर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दमकलों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें