फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन पर एसटीपी निर्माण करने पहुंची जल निगम की टीम का विरोध

विज्ञापन
एसटीपी वाली भूमि को लेकर बुधवार को भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं कन्हैयालाल में ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के बासठ स्थित विवादित भूमि पर एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण शुरू कराने गए जलनिगम के अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। एक महिला एवं उसके बेटों ने जमीन को स्वयं का बताते हुए जांच रिपोर्ट आने के बाद काम शुरू कराने की बात कही। विरोध एवं हंगामे के चलते आखिरकार जल निगम की टीम के साथ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी बैरंग लौटने को विवश हो गए।
विज्ञापन

जल निगम की ओर सेे बासठ गांव में एसटीपी निर्माण के लिए भूमि की खरीद की गई है। इस भूमि में हिस्सेदारी को लेकर विवाद है। मामले में कृषि भूमि को व्यवसायिक दर्शाकर लाखों का हेरफेर किए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर सीडीओ नेहा जैन की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से जांच की जा रही है। बुधवार दोपहर को जल निगम के एई एवं जेई ठेकेदार को साथ लेकर एसटीपी के निर्माण का काम शुरू कराने मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर जमीन को स्वयं को बताने वाली बासठ गांव निवासी कुसुमा देवी पत्नी शिवरतन सिंह अपने बच्चों के साथ पहुंच गई। जानकारी पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता और सुनील शर्मा भी पहुंच गए।
इस जमीन को जल निगम ने भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा समेत अन्य लोगों से खरीदा है। जलनिगम की टीम ने जेसीबी के माध्यम से भूमि की खोदाई का काम शुरू किया तो महिला और उसका एक बेटा उसके आगे लेट गए। विरोध की जानकारी पर नायब तहसीलदार, लेखपाल के साथ ही थाना दक्षिण से पुलिस फोर्स पहुंच गया। उन्होंने महिला और उसके बच्चों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। इस पर तहसीलदार ने पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा से भूमि के कागज मंगाए और जांच की। इस दौरान भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता एवं सुनील शर्मा में काफी हॉट-टॉक हो गई। दोनों के बीच बहस होने के बाद जल निगम की टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें