एका (फिरोजाबाद)। एका के ग्राम पैढ़त स्थित प्राचीन जखई मंदिर में जखई महाराज के दर्शन के लिए रविवार को हजारों श्रद्धालु उमड़े। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे फोर्स को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ के चलते एका और जसराना की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम पूरे दिन लगा रहा।
पैढ़त स्थित जखई महाराज के मंदिर माघ माह के प्रत्येक रविवार को भव्य मेले का आयोजन किया जाता हैद्घ। पूर्वांचल के जिलों से जात करने के साथ बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के लिए बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं। मेले में फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, घाटमपुर, कानपुर श्रद्धालु जखई महाराज के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक दिन पूर्व ही पहुंच गए। एसओ एका अनिल कुमार पुलिस एवं पीएसी के साथ मेले की व्यवस्थाओं को संभाले रहे। भीड़ एकत्रित नहीं होने पाए इस लिहाज से वाहनों को काफी दूर ही रुकवा दिया गया था।