जैन स्ट्रीट पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर मंगल प्रवचनों से जैन समाज को संबोधित करतीं पूज्य मात
- फोटो : जैन स्ट्रीट पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर मंगल प्रवचनों से जैन समाज को संबोधित करतीं पूज्य माताजी। स्रोत जैन समाज
शिकोहाबाद। राजस्थान के कोटा से पूज्य आचार्य श्री इंद्रनंदी महाराज, पूज्य गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी एवं पूज्य महाराज माताजी संघ का सुबह आठ बजे नगर में मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिन्होंने पूजा-अर्चना की।
जैन समाज ने नगर को भव्य प्रवेश द्वारों, धार्मिक पताकाओं और आकर्षक रंगोलियों से सजाया। घोड़े, बग्गियां और जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौलमय कर दिया। संतों का संघ जैन स्ट्रीट स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा, जहां पूज्य माताजी के प्रवचन आयोजित हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने चरण प्रक्षालन कर संतों का अभिनंदन किया और आरती उतारकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्षा रानी गुप्ता, उनके प्रतिनिधि राजीव गुप्ता तथा सभासद प्रिंस जैन के सहयोग से तहसील तिराहा सहित कई स्थानों पर रंगोलियां बनाई गईं।
इस कार्यक्रम में इंद्रध्वज जैन, सेठ अशोक जैन, अनिल जैन, नवीन जैन, सुनील जैन, राकेश जैन, अमित जैन, गौरव जैन, अरुण जैन, आलोक जैन, राहुल जैन, जैन महिला मंच तथा सकल जैन समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।