फ़िरोजाबाद। जैनाचार्य सौभाग्य सागर महाराज और सूतीर्थ सागर ससंघ का रविवार को नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों गुरुभक्तों ने मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावक-श्राविकाओं ने जैन मुनि की आरती उतारी।
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा का ताल से जैन मुनि संघ का विहार शुरू हुआ। सुहाग नगर चौराहे होते हुए जैन मुनि श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा पहुंचे। राजा का ताल चौराहे पर संघ में साथ चल रहे श्रीजी के चल चैत्यालय की गुरुभक्तों द्वारा परिक्रमा लगाई गई ।
गौरव जैन, मनोज जैन राजा का ताल, ललितेश जैन, मुकेश जैन, दिनेश जैन,अक्षय देवी जैन, नीलम जैन, नम्रता जैन, मानिकचंद्र जैन, सचिन जैन आदि ने मुनिश्री का विहार मार्ग में पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी। मंदिर पर गुरुसंघ की अगवानी के लिए मंदिर कमेटी एवं महिला मंडल के साथ नगर सैकड़ों गुरुभक्त नतमस्तक खड़े रहे।
गुरुदेव के विहार की सुरक्षा व्यवस्था दिगंबर जैन वीर मंडल परिवार के सदस्यों ने संभाली। इसके अलावा जैन यूथ क्लब एवं पार्श्वनाथ जैन मित्र मंडल संस्था का पूर्ण सहयोग मिला। डॉ. कमल कुमार जैन, कैलाश जैन, प्रदीप जैन, मनोज जैन, पारस जैन विवेक जैन, दीपक जैन, सम्यक जैन राजा का ताल से सुविधि जैन, रजत जैन प्रवीण जैन,सोनू जैन, संभव जैन मौजूद रहे।