फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में ट्रेफिक मैनेजमेंट होगा अत्याधुनिक : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार की कवायद शुरू हो गई है। निगम क्षेत्र की सीमा में शामिल 13 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए शासन ने 42.33 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि में प्रथम किस्त के रूप में दस करोड़ 58 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजनान्तर्गत फिरोजाबाद आईटीएमएस परियोजना क्रियान्वित होगी। उक्त योजना के तहत शहरी क्षेत्र के 13 प्रमुख चौराहों, जिनमें जैन मंदिर सहित अन्य भीड़भाड़ व अतिक्रमण वाले चौराहों की दशा में सुधार होगा। फिरोजाबाद की आईटीएमएस परियोजना की पूर्ति के लिए कुल 42.33 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।
उक्त योजना की पूर्ति के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ 58 लाख रुपये की धनराशि नगरीय विकास अभिकरण को जारी कर दी गई है। इस आशय का पत्र गत 30 मार्च को उप सचिव उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी किया गया है। शासन द्वारा आईटीएमएस योजनान्तर्गत जारी निर्देशों के अनुसार परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान जिम्मेदार विभाग एवं कार्यदायी संस्था को पर्यावरण संरक्षण का खास ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन

आईटीएमएस सिस्टम के जरिए नगर क्षेत्र के प्रमुख 13 चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। अत्याधुनिक ट्रैफिक सिस्टम के जरिए शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जाएगा। - नूतन राठौर, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें