शिकोहाबाद आचार्य वसुनंदी महाराज का मंगल प्रवेश के दौरान उनका स्वागत करते हुए जैन समाज के युवा।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर में शुक्रवार सुबह 11 बजे आचार्य श्री 108 वसुुनन्दी महाराज का मंगल प्रवेश गाजे-बाजे के साथ हुआ। समाज के लोगों ने आचार्य श्री का मैनपुरी चौराहे पर जोशीला स्वागत किया। इसके बाद उन्हें बड़ा बाजार स्थित मंडी स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर लाया गया।
आचार्य श्री ने सिरसागंज से शिकोहाबाद के लिए प्रस्थान किया। नगर की सीमा में प्रवेश करते ही जैन समाज के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ आचार्य श्री का मैनपुरी चौराहा पर जोशीला स्वागत किया। इसके बाद मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा, कटरा बाजार होते हुए सब्जी मण्डी स्थित श्री महावीर जिनालय में पहुंचकर भगवान महावीर जी के दर्शन किए। यहां से सब्जी मण्डी होते हुए बड़ा बाजार श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पहंचे। जहां उन्होंने जिनेंद्र दर्शन कर सभी भक्तजनों को मंगल आशीर्वाद दिया।
आचार्य श्री ने मंगल प्रवचन में कहा कि देव शास्त्र गुरु और धर्म के प्रति श्रद्धा रखने वाला व्यक्ति अपने और दूसरों के कल्याण का कार्य करता है। मंगल प्रवचन के बाद आहारचर्या का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर नवीन जैन, सुभषचन्द्र जैन, राकेशचन्द्र, कैलाशचन्द्र, सुनील, अनिल जैन, नरेन्द्र जैन, रजनीकांत, प्रिंस जैन, शेलेन्द्र जैन, सम्भव जैन, गौरव, ज्ञानेन्द्र जैन, अमिम, दिलिप, राजेश, अंकित व राहुल मौजूद रहे।