शिकोहाबाद। मोहल्ला खेड़ा में फब्तियां कसने के विरोध में पीटकर एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने चार बहनों के बाद अब तीन भाइयों को पकड़ लिया। दो को जेल भेज दिया गया। वहीं एक नाबालिग होने के कारण उसे किशोर न्यायालय भेजा गया है।
मोहल्ला खेड़ा निवासी रामगोपाल (40) की डंडों और पत्थरों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद पूरी रात शव सड़क पर पड़ा रहा था। घटना की जानकारी दूसरे दिन थाना पुलिस को हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी चार बहनों को पकड़ कर पूछताछ की। दूसरे दिन उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी चचेरे भाइयों नौशेहरा पुल के समीप से पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दो आरोपी को जिला जेल और किशोर को किशोर न्यायालय भेजा गया है।