फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में रविवार व शनिवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत तीन की मौत हो गई। हादसे चंद्रवार गेट पुलिया, टूंडला रेलवे स्टेशन व शिकोहाबाद में हुए। तीनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नगर के दक्षिण थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रवार गेट पुलिया के समीप रेलवे लाइन पार करते समय 40 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। थाना दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान को उसकी तलाशी ली गई। लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि युवक की मौत रेलवे लाइन पार करते समय हुई है। वहीं शनिवार रात शिकोहाबाद और टूंडला रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक व एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें