फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादौन राइडर ने 66 रनों से पावना अलीगढ़ को हराया

Sun, 13 Dec 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे कंपनी बाग खेल मैदान पर आयोजित हरीशंकर दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जादौन राइडर अलीगढ़ और पावना एकेडमी अलीगढ़ के बीच रोमांचक मैच खेला गया। जादौन राइडर ने पावना एकेडमी को 66 रनों से हरा दिया।   
विज्ञापन

 जादौन राइडर के कप्तान जीशान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से कप्तान जीशान ने 31 गेंदों में 35  रन, बिलाल ने 25 गेंदों में 33 रन, हन्नान ने 20 गेंदों में 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं पावना एकेडमी की ओर से अमित और पार्थ ने दो-दो  विकेट, सचिन और नयन ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरीह पावना एकेडमी, अलीगढ़ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। शुरुआत अच्छी हुई लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ा गया। टीम महज 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कुलदीप  ने 18, सचिन ने 16 और पार्थ ने 11 रनों का योगदान दिया। जादौन राइडर की ओर से बिलाल ने चार विकेट तरुण और मुदित ने दो-दो विकेट लिए। जादौन राइडर अलीगढ़ ने मैच को 66 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच  बिलाल को प्रदान किया गया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमंत उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गेंद खेलकर किया। अंपायरिंग देवेंद्र पप्पू और संजय मेवाती ने की। स्कोरिंग लाल और कमेंट्री असलम भोला और अरविंद ने की। इस मौके पर देवेंद्र  दीक्षित, सुनील शर्मा, नौशाद नजीर, अमित दीक्षित, अजय राज दीक्षित, पिंटू  दीक्षित, अतुल कुमार, इंसाफ अली, राहुल शर्मा, प्रवीन दीक्षित, यथार्थ  दीक्षित, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें