युवा शक्ति जब किसी काम को अपने हाथों में ले लेती है तो उसे पूरा करके ही विश्राम करती है लेकिन न अब युवा अपने देश के प्रति बल्कि समाज के प्रति भी उदासीन हो गया है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपना कुछ समय समाज को सही दिशा प्रदान करने में दें और एक काम दिन में ऐसा करें जो सभी के लिए लाभकारी हो। यह बातें रविवार को सिरसागंज में हुई हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ पदाधिकारियों ने व्यक्त कीं।
क्षत्रिय धर्मशाला में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील यादव ने की। बैठक में सर्व सम्मति से आकाश जादौन को सिरसागंज युवा वाहिनी का अध्यक्ष चुना गया और आगे की समिति का गठन जल्द पूर्ण करने का भी आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष सुशील यदाव ने कहा कि हमें गौरक्षा के सदैव तत्पर रहना चाहिए। बैठक में जितेंद्र चंदेल, स्वेतांक सिंह, मोहित सिकरवार, उपेंद्र सिंह, मुकुल महेरे, सनी प्रताप सिंह, रोहित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
चित्र परिचय- अध्यक्ष चुनाव पर उपस्थित युवा वाहिनी के सदस्य