फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास बुझाने के लिए खर्च किए जाएंगे करोड़ों

Mon, 21 Dec 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए जलनिगम द्वारा आधा दर्जन पाइप पेयजल योजनाओं पर नए साल से काम शुरू करा दिया जाएगा। योजनाओं के पूर्ण होने पर हजारों ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

जनपद में लगातार गिरते जलस्तर के कारण पेयजल संकट दिनोंदिन गंभीर होता जा रहा है। जलस्तर गिरने के कारण जनपद के फीरोजाबाद, शिकोहाबाद, मदनपुर, टूंडला और नारखी ब्लाक डार्क जोन में हैं। अन्य ब्लाक भी तेजी से डार्क जोन की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे हाल में हजारों ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट के निदान के लिए जलनिगम द्वारा आधा दर्जन स्थानों पर पाइप पेयजल योजनाएं बनवाई जाएंगी। नए साल से पेयजल योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कराने को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जलनिगम द्वारा नगला सोना में 218 लाख, फतेहपुर कटैना में 89.22 लाख, गुलामई में 77.28 लाख, दपामई में 154 लाख, रखावली में 77.63 लाख की धनराशि से पाइप पेयजल योजनाएं तैयार कराई जाएंगी।


ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर करने को लाखों रुपये की लागत से आधा दर्जन स्थानों पर पाइप पेयजल योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है। गुलामई में पानी का सैंपल फेल होने के कारण नई जमीन की तलाश की जा रही है। इन योजनाओं पर कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। जल्द ही सभी योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भूषण
एक्सईएन-जलनिगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें