फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान युवक की मौत

Mon, 21 Dec 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक की रविवार देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिवारीजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सिरसागंज के गांव तिलियानी निवासी सुनील कुमार पुत्र कैलाश सिंह ठाकुर रविवार शाम खेत पर था। तभी यकायक वह गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना की जानकारी करते हुए परिवारीजनों से पूछताछ की, लेकिन परिवारीजन कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। उधर जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के बड़े भाई चंद्रवीर ने बताया कि मृतक सुनील चार भाइयों में सबसे छोटा था। सुनील रविवार शाम खेत में पानी लगाने के लिए गया था। आरोप है कि यहां अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। कोतवाल सिरसागंज का कहना है कि युवक की मौत गोली लगने के कारण हुई है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें