जसराना। थाना जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी चार युवकों को कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए तो पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना रिजोर एटा थाना में अनमोल पुत्र गृजेश, शिवा पुत्र राकेश, अंशुल पुत्र मनोज, प्रदीप पुत्र राकेश कुमार निवासी मोहल्ला गाड़ीवान थाना जसराना के खिलाफ कोराेना काल में महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार्जशीट लगाकर कोर्ट में भेज दिया। कोर्ट में पेश नहीं होने पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। वहीं पप्पू पुत्र हाकिम सिंह निवासी नगला मिलिक थाना जसराना के भी गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया पांच वारंट जारी होने पर पांच लोगों को न्यायालय में पेश किया है।