शिकोहाबादफोटो-202-छात्रा इशिका का फोटो। स्रोत परिजन
शिकोहाबाद। नगर के यदुवंश नगर निवासी छात्रा ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट किया। छात्रा मैनपुरी रोड स्थित जेएस यूनिवर्सिटी में बीएससी फाइनल वर्ष की प़ढ़ाई कर रही है। उसका चयन पांच उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी द्वारा किया गया। जहां उसने कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी देते हुए अपने परिवार और विश्वविद्यालय व जिले का मान बढ़ाया।
एनसीसी की छात्रा इशिका ने परेड में एनसीसी टुकड़ी के साथ तिरंगे को सलामी देकर मार्च पास्ट किया। छात्रा ने परेड में एनसीसी टुकड़ी के साथ तिरंगे को सलामी दी।जहां बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल सज्जन सिंह ने छात्रा को बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की उसे शुभकामनाएं दीं। वहीं डॉ. गीता यादव ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं। बटालियन के सभी एएनओ व पीआई स्टाफ ने भी छात्रा की सराहना की।