फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भोज के साथ आदिशक्ति का वंदन

Fri, 15 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घर-घर पूजा अर्चना के साथ हुआ हवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदिशक्ति जगदंबा की भक्ति के महापर्व के अंतिम दिन मां के दर्शन की धूम रही। मंदिरों में नेजा चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी। दंडौती परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भी मां के भवन पहुंचे और  कल्याण का वर मांगा। घरों और मंदिरों में चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धदात्री की पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा घरों पर कन्या एवं लांगुरों को भोजन कराया। मंदिरों में नेजा चढ़ाने एवं प्रसाद बांटने के साथ भव्य फूल बंगला सजाया गया था।
विज्ञापन

 शुक्रवार को नवरात्रि के अंतिम दिन तड़के तीन बजे से ही व्रत रखने वाले महिला एवं पुरुष मां राजराजेश्वरी कैला देवी के दर्शन को पहुंचना प्रारंभ हो गए। पूजा के साथ ही कन्या लांगुरों को किसी ने मंदिर प्रांगण तो किसी ने मंदिर के बाहर भोजन कराया। कैलादेवी भवन प्रांगण में प्रसाद बांटने के साथ ही नेजा चढ़ाने वालों की भारी भीड़ रही। हलवा-चना तो कोई अन्नकूट का साग एवं पूड़ी प्रसाद के रूप में बांट रहा था। गली मोहल्लों के साथ प्रतिष्ठानों पर भी प्रसाद का वितरण किया गया। नगला करन सिंह स्थित दुर्गा माता मंदिर, पथवारी मंदिर चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट व जोशियान मोहल्ला कोटला मोहल्ला स्थित पथवारी मंदिरों पर काफी भीड़ थी। जलेसर रोड स्थित काली माता मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ कन्या लांगुरों को भोजन कराया। दुर्गा मंदिर सिनेमा चौराहा, सुहागनगर स्थित काली मां के मंदिर एवं गणेश नगर कालोनी, विभव नगर कालोनी के ही साथ अन्य गली मोहल्लों में स्थित देवी मंदिरों में भक्त पहुंचे। वैष्णोदेवी धाम उसायनी पर हवन किया गया। मातारानी का भव्य फूल बंगला सजाया गया।

कन्याओं के लिए करना पड़ा इंतजार
नगर की पाश कालोनी में कन्याओं को भोजन कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। कन्याएं नहीं होने के कारण कई तो पड़ोस के मोहल्लों से कन्याओं को लेकर आए और वहीं छोड़ने तक गए।
विज्ञापन



ग्रामीण अंचल में लगे मेले
ग्रामीण अंचल में देवी मंदिरों पर कहीं पर मेले का आयोजन किया तो कहीं नेजा चढ़ाने एवं प्रसाद के बांटने का क्रम चला। गणेश शोभायात्रा निकाली गई। खैरगढ़ में नवरात्रि के अंतिम दिन गणेश शोभायात्रा दाऊजी मंदिर से निकाली। जो सदर बाजार, होली गेट, बाईपास रोड होते हुए सब्जी मंडी पहुंची। इस दौरान प्रसाद का वितरण किया। काली मंदिर शेखपुरा, प्रतापपुर व हाथवंत के देवी मंदिरों पर भीड़ रही और नेजा चढ़ाए। टोलियों के रूप में मातारानी के दरबार में पहुंचे। नारखी बरतरा मार्ग पर स्थित संतोषी देवी माता मंदिर में दो दिवसीय मेला का आयोजन हुआ। मेला संयोजक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर के प्रांगण में दंगल का आयोजन होगा। फरिहा क्षेत्र के देवी मंदिरों पर नवरात्रि के अंतिम दिन ही भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें