फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्टांप चोरी रोकने के लिए बड़े बैनामों की जांच की

Thu, 05 Dec 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम और अन्य अ​धिकारी। - फोटो : निरीक्षण करते डीएम और अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम ने स्टांप की चोरी रोकने के लिए एआईजी स्टांप के साथ शिकोहाबाद एवं टूंडला क्षेत्र में बड़े बैनामों की जांच की। उन्होंने स्थलीय सत्यापन करने के साथ पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं। स्टांप चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में स्टांप की चोरी रोकने के लिए डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में लगातार जांच का काम किया जा रहा है। डीएम स्वयं व एडीएम विशु राजा, एआईजी स्टांप के साथ सब रजिस्ट्रार के द्वारा भी जांच मौके पर जाकर की जा रही है। डीएम ने बुधवार को फिरोजाबाद शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में जाकर बड़े बैनामा की मौके पर जांच की। इसके साथ ही शिकोहाबाद के सहजलपुर में जाकर बड़े बैनामा वाले स्थलों का स्थलीय सत्यापन किया। इसके बाद टूंडला तहसील के बदनपुर एवं चुल्हावली में भी जांच पड़ताल की। डीएम ने बड़े बैनामों में लगाए गए स्टांप की जांच संबंधित तहसील से पत्रावली को मंगाकर किया जाएग, जिससे यदि कोई कमी मिली तो फिर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप चंद्रभूषण पांडेय ने बताया जिलाधिकारी की ओर से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद एवं टूंडला तहसील क्षेत्र में बड़े बैनामों की जांच की गई है। संबंधित लेखपाल से भी रिपोर्ट तलब की जाएगी। यदि कोई कमी पाई जाएगी तो फिर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सब रजिस्ट्रार फिरोजाबाद जंगबहादुर शुक्ला, शिकोहाबाद के गौरव वर्मा सहित अन्य अधिकारी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें