स्कूली बच्चों के साथ मौजूद अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंकित सेन। सोर्स संस्था
शिकोहाबाद। श्री रॉयल कृष्णा फाउंडेशन द्वारा संचालित रॉयल कृष्णा की पाठशाला में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही पहुंचे। यहां उन्होंने गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
पर्वतारोही अंकित सेन बुधवार को पाठशाला में बच्चों से मिलने पहुंचे। यहां बच्चों ने उनका फूलमाला पहनाकर तथा तालियां बजाकर स्वागत किया। अंकित ने कहा कि श्री रायल कृष्णा फाउंडेशन निर्धन परिवारों के बच्चों को शिक्षा देकर बेहद सराहनीय कार्य कर रहा है। शिक्षा से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे शिक्षित करने के लिए संघर्ष किया। उसी संघर्ष को देखकर मेरे भीतर कुछ कर गुजरने की भावना जागी। मैंने पर्वतारोहण चुना और आज गर्व है कि देश का तिरंगा विश्व की कई ऊंची चोटियों पर फहरा चुका हूं। यह सब मेरी शिक्षा की ही देन है। रॉयल कृष्णा ग्रुप के सचिन, आशीष यादव, सिद्धांत यादव, सौम्या यादव, साक्षी, पायल, नरेंद्र, मयंक सिकेरा मौजूद थे।