फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क निर्माण से पहले हो गईं इंटरलॉकिंग की ईंटें चोरी

Wed, 04 Dec 2024 12:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र में सड़क व गली निर्माण के लिए चिह्नित इलाकों में सरकारी इंटरलॉकिंग ईंटों की चोरी का खेल चल रहा है। निगम अफसरों की चुप्पी सवालों के घेरे में हैं। बीते दिनों हुई इंटरलॉकिंग चोरी की घटनाएं फाइलों में दब गईं। निगम के अधिकारी अब वार्ड संख्या 68 में गुम हुईं इंटरलॉकिंग ईंटों के मामले में भी मौन साधे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा वर्तमान में राज्य वित्त, 15वें वित्त और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत हॉट स्पॉट इलाकों में सड़क नवीनीकरण, कच्ची सड़कों को पक्का कराने के अलावा नाली व सड़क पटरियों पर निर्माण कराया जा रहा है।
लेकिन विकास कार्यों की आड़ में सरकारी इंटरलॉकिंग वाली ईंटों की चोरी का खेल भी शहर में बखूबी चल रहा है। बीते दिनों निगम क्षेत्र के दो वार्डाें 60 और 52 में सड़क व गली नवीनीकरण से पहले सरकारी इंटरलॉकिंग की ईंट मौके से गायब हो गईं थीं। लेकिन निर्माण विभाग के अधिकारी नगर आयुक्त के निर्देशों को फाइलों में दबाकर बैठ गए। इसी तरह का एक नया प्रकरण फिर से सामने आया है। वार्ड संख्या 68 में नवीनीकरण को अब्बासी स्कूल से हाजी बदर हसन के मकान तक सड़क का चिह्निकरण किया गया है। करीब 16 लाख की लागत वाली इस सड़क के नवीनीकरण के लिए कार्यदायी संस्था को वर्क ऑर्डर जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

लेकिन इससे पूर्व लगभग 250 मीटर लंबी इस सड़क से लाखों की कीमत वाली इंटरलॉकिंग की ईंटें एकाएक मौके से गुम हो गईं। यह इंटरलॉकिंग की पुरानी ईंट निगम की संपत्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें