फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छात्राओं से की बात, सीओ ने दिलाया सुरक्षा का विश्वास

Thu, 23 Apr 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो38 कोचिंग सेंटर के आसपास खड़े युवकों से पूछताछ करती सीओ व महिला थाना प्रभारी। स्रोत पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
छात्राएं किसी से डरें नहीं, अगर कोई परेशानी हो तो पुलिस की सहायता लें, बुधवार शाम को सीओ ट्रेफिक ने महिला थाना प्रभारी के साथ कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया, छात्राओं से बात कर उन्हें सुरक्षा का विश्वास दिलाया। कोचिंग सेंटरों के आसपास बेवजह खड़े होने वाले शोहदों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है, महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें और बिना झिझक अपनी बात कहें। इसी सोच के साथ बुधवार को सीओ ट्रेफिक दीपशिखा सिंह ने महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह व पुलिस बल के साथ कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया, आसपास खड़े शोहदे पुलिस को आता देख भागते नजर आए, कुछ युवकों को सीओ व महिला थाना प्रभारी ने रोक कर कोचिंग सेंटर के आसपास खड़े होने की वजह पूछी, अचानक पुलिस की सतर्कता देख युवक भी घबरा गए। सीओ ने चेतावनी दी कि बेवजह कोचिंग सेंटरों के आसपास दिखाई दिए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोचिंग सेंटरों पर आने वाली छात्राओं से बातचीत कर समस्याओं आदि के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें