फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीएम डैशबोर्ड की बैठक से अनुपस्थित अफसरों का वेतन काटने के निर्देश

Thu, 21 Aug 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सीएम डैशबोर्ड की बैठक लेते सीडीओ शत्रोहन वैश्य मौजूद अन्य अधिकारी।  - फोटो : सीएम डैशबोर्ड की बैठक लेते सीडीओ शत्रोहन वैश्य मौजूद अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की बृहस्पतिवार को समीक्षा की। बैठक से अनुुपस्थित रहे अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। गोवंशों को पकड़कर गोशाला भिजवाने के लिए कहा। बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा में सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने खराब प्रगति वाले विभागों पर काफी नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए। योजनाओं की हर दिन समीक्षा करें। सभी बीडीओ, अधिशाषी अधिकारियों एवं अन्य विभागों के अफसरों से फैमिली आईडी के काम में तेजी लाने को कहा। 70 वर्ष से अधिक के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया गया। बीडीओ को गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने पर जोर दिया। कोई भी यदि गोवंश सड़कों पर घूमता मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामबदन राम, एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, बीएसए आशीष पांडेय, डीपीआरओ धनराज सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें