फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमएवाई के लंबित आवेदनों को जल्द निस्तारण कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवेदनों का निस्तारण जल्द कराया जाएगा। बुधवार को जिले में आई नगरीय विकास अभिकरण एवं कार्यदायी संस्था के निदेशक ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। कार्यपूर्ति के लिए 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी। बुधवार को निदेशक नगरीय विकास अभिकरण लखनऊ एवं कार्यदायी संस्था सरजूबाबा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक पीयूष पांडेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। पीयूष पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार ने 15 जून तक विशेष अभियान चला कर सभी आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिये हैं।
योजना के लाभ के लिए आवेदन करने वाले पात्रों को भी 100 दिन के भीतर आवास निर्माण शुरू कराने के लिए प्रथम किश्त का भुगतान कराने का लक्ष्य है। सूडा निदेशक ने डूडा व निकाय प्रतिनिधियों के अलावा कार्यदायी संस्था को लंबित आवेदनों का सत्यापन कराने के साथ ही पात्रता श्रेेेणी वाले आवेदकों की भूमि की जीओ टैगिंग का कार्य जल्द पूर्ण कराने को कहा। बैठक में पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत,विभिन्न निकायों के प्रतिनिधि, विनोद कुमार त्रिपाठी, अनमोल चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें