फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर दरोगा लाइन हाजिर

Wed, 22 May 2024 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को थाना उत्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसुनवाई के अलावा अन्य रजिस्टरों को चेक करने के साथ ही सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर दरोगा को लाइन हाजिर किया है। साथ ही सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।मंगलवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित ने उत्तर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान के अचानक थाने पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने वेशभूषा को ठीक करने में जुट गए। एसएसपी ने जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर एवं सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आईजीआरएस, यूपी कॉप एवं महिला अपराधों से संबंधित शिकायती पत्रों का समय के साथ निस्तारण करने के निर्देशन दिए। इसके अलावा थाने पर खड़े वाहनों का निस्तारण कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

साथ ही विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कैला देवी चौकी प्रभारी ओंकार सिंह को लाइन हाजिर किया है। इस दौरान थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें