सुहागनगर में दुकान से पान मसाला को सीज करते मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकोहाबाद में छापा मारकर चार लाख रुपये का पान मसाला सीज कर दिया गया। वहीं, मीट की तीन दुकानों को भी सीज कर दिया गया।
खाद्य विभाग की टीम ने जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के निर्देशन में शिकोहाबाद के मोहल्ला मिश्राना में में विकास ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम ने चार लाख रुपये का पान मसाला सीज कर दिया। टीम ने विक्रेता का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया।
इसी क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह ने सुहागनगर चौराहे पर चंद्रभान की पान मसाले की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम को देखकर दुकानदार ने स्वयं ही दुकानदार ने पान मसाले को जला दिया। चट्टान सिंह मार्केट सुहागनगर में राधाकृष्ण ट्रेडर्स पर भी छापा मारा गया।
यहां 25 किलो सुपारी और 30 किलो तंबाकू सीज किया गया। वहीं टीम ने मीट विक्रेता कमरुद्दीन कटरा मोहल्ला, संजय कुमार जगजीवन नगर और सुपर मटन चिकन शॉप प्रीतम नगर को सीज कर दिया। सिरसागंज में भी खाद्य निरीक्षक विनय कुमार यादव ने एक गोदाम पर छापा मारा।