फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने जिला कारागार एवं अस्थाई जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एसएसपी सचिंद्र पटेल ने दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में बनी अस्थाई जेल और जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों को सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात राजेश कुमार सिंह और एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्रा व नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह के साथ जलेसर रोड दाऊदयाल कॉलेज परिसर में बनीं अस्थाई जेल में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

एसएसपी व नगर मजिस्ट्रेट ने बंदियों से बातचीत की। सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की हिदायत दी। इसके बाद वह जलेसर रोड पर बनी जिला कारागार प्रांगण में पहुंचे। उन्होंने जिला कारागार में कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजामे देखे। जेल अधीक्षक डॉ. एमए खान ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बंदियों की बैरकों में जाकर निर्देश दिए कि वह एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें। बाहर से आने वाले बंदियों को रखने की व्यवस्था के संबंध में जेल अधीक्षक से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें