फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेड से गिरकर मासूम की मौत

Sat, 26 Jul 2025 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक बालक सचिन
विज्ञापन
- दो बेटियों के बाद था इकलौता बेटा, परिजन को रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। गांव अतुर्रा में डेढ़ वषीय मासूम की बेड से गिरने से मौत हो गई। वह दो बहिनों के बीच अकेला भाई था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

थाना जसराना के गांव अतुर्रा निवासी हरेंद्र सिंह का डेढ़ वर्षीय पुत्र सचिन बेड पर लेटा हुआ था। हरेंद्र की पत्नी घर के कार्यों में व्यस्त हो गई। इसी दौरान बच्चा अचानक बेड से गिर गया। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल पहुंच गए। बच्चा जमीन पर पड़ा हुआ था। बच्चे के जमीन पर बेसुध पड़ा होने से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया हरेंद्र सिंह की दो बेटियों के बाद बेटा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें