फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी भगवंत के बाशिंदों ने किया हंगामा

Sat, 01 Aug 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनपार के गांव गढ़ी भगवंत के ग्रामीण विकास के लिए पिछले छह साल से तरस रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क न बनने से स्कूल जाने वाले बच्चों को जलभराव व कीचड़ से होकर गुजरने को विवश होना पड़ रहा है। विकास कार्य न होने से परेशान ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

लाइनपार के गांव गढ़ी भगवंत का प्राथमिक विद्यालय को जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसकी वजह से जलभराव रहता है और आने जाने वाले वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे भी गड्ढों में गिरकर चुटैल हो जाते हैं। कच्चा मार्ग होने के कारण बरसात में रास्ता दलदल के रूप में तब्दील हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों ने खराब सड़क बनवाने का वादा किया था। इसके बाद भी इस सड़क को आज तक नहीं बनवाया जा सका है। ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने पर नाराजगी जताते हुए शासन व प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने डीएम से खराब सड़क को बनवाने की मांग करते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। हंगामा करने वालों रोशनलाल, सुल्तान सिंह, अर्जुन सिंह, सत्यपाल सिंह, राजबहादुर सिंह यादव, रामनाथ यादव, प्रताप सिंह, पप्पू, सुरेंद्र सिंह यादव, भाव सिंह, बलवीर सिंह, महावीर सिंह, किशनवीर सिंह, आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें