फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। साधन सहकारी समिति हाथवंत पर आयोजित फसल गोष्ठी में किसानों को खेती करने के लिए आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रमुख उर्वरक उत्पादक संस्था कृभको द्वारा मंगलवार को हाथवंत ब्लाक स्थित साधन सहकारी समिति पर फसल विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ उपनिदेशक कृषि डॉ हंसराज ने किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर के वैज्ञानिक डॉ. तेज प्रकाश और ओमकार यादव ने किसानों को खेतीबाड़ी की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। कृभको के जिला प्रबंधक विवेक कुमार ने किसानों को फसल में उर्वरकों की मात्रा का प्रयोग करने से जुड़ी जानकारी दीं। एआर कोऑपरेटिव विवेक यादव ने किसानों को साधन सहकारी समितियों पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कृभको के मंडलीय अधिकारी राकेश कुमार ने किसानों को संस्था द्वारा उत्पादित खाद एवं बीज आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें