फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती चोरी की वारदातों से थर्रायी सुहागनगरी

Sat, 17 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 शुक्रवार रात छह बदमाशों ने स्टेशन रोड स्थित उद्योगपति के घर धावा बोल दिया। चौकीदारों ने विरोध किया तो हथियारों के बल पर उनको बंधक बना लिया। उद्योगपति बेटी की सगाई के लिए परिवार सहित दिल्ली गए थे। बदमाश लाखों की नकदी, सोने चांदी के आभूषणों के साथ लाइसेंसी रिवाल्वर लूट कर ले गए हैं।
विज्ञापन



स्टेशन रोड पर जीटी कारखाने के मालिक एवं उद्योगपति संजय अग्रवाल अपने भतीजे भरत अग्रवाल के परिवार के साथ निवास करते हैं। संजय अपनी बेटी वसुंधरा अग्रवाल की सगाई करने के लिए 15 जनवरी को परिवारीजनों के साथ दिल्ली गए थे। घर की देखभाल करने के लिए प्राइवेट सुरक्षाकर्मी (चौकीदार) वीरेंद्र और नाथूराम के साथ राजू मौजूद थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे तीनाें लोग मकान के बाहर बने आफिस में थे।


तभी छह बदमाशों ने घर के अंदर प्रवेश किया। चौकीदारों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उनको हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। उनके हाथ पैर बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद ताले और दरवाजे तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। संजय अग्रवाल की लाइसेंसी रिवाल्वर, 10 लाख रुपये की नकदी और 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर बदमाश फरार हो गए। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने अपने आप को मुक्त किया और संजय अग्रवाल को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन



सूचना पर संजय अग्रवाल के अन्य रिश्तेदारों के साथ शहर के उद्योगपति बालकिशन गुप्त, देवी चरन अग्रवाल, अभिषेक मित्तल चंचल और अन्य उद्योगपति मौके पर पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे संजय अग्रवाल भी परिवार के साथ लौट आए। सूचना पर थानाध्यक्ष दक्षिण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर तीनों चौकीदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। घटना के संबंध में उद्योगपति संजय अग्रवाल ने तहरीर दी है।

डकैती का मामला चोरी में दर्ज
घटना के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मियों की माने तो बदमाशों की संख्या छह थी। उन्होंने हथियारों के बल पर उन्हें बंधक बनाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को हल्का करने के लिए घटना को मात्र चोरी में दर्ज किया है।

उद्योगपति के यहां घटित हुई घटना गंभीर है। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम के साथ थानाध्यक्ष को भी निर्देश दिए गए हैं। बदमाशों ने मकान के ताले नहीं तोड़े चाबी से खोले हैं। इससे यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि यह चोरी है या लूट।
एसपी, अजय मोहन शर्मा

चंद कदमों की दूरी पर लगती है पिकैट
स्टेशन रोड स्थित उद्योगपति के जिस घर में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वहां से चंद कदमों की दूरी पर पत्थर वाली गली के बाहर रात आठ से सुबह चार बजे तक पुलिस पिकेट रहती है। रात के समय इस रोड पर चहल कदमी भी रहती है। फिर भी बदमाश घटना को अंजाम देकर निकल गए।
विज्ञापन


नाले में मिले कारपेटरों के औजार
उद्योगपति के घर के बाहर नाले में कारपेंटरों के औजार भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पेचकस, दरांती, छोटा लोहे का बेलचा आदि सामान मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें