विकास खंड मुख्यालय मदनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विशाल नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन सपा के वरिष्ठ नेता एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मदनपुर गयाप्रसाद सोमेश एडवोकेट ने किया। इस दौरान 195 रोगियों ने अपनी आंखों का परीक्षण कराया। शिविर में परीक्षण के बाद 22 रोगियों को आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इन सभी का 24 जनवरी को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में ऑपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर सपा नेता गयाप्रसाद सोमेश ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि सरकार द्वारा संचालित जनहित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मुशीर अहमद, नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. तोरन सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार, डा. दिनेश, प्रमोद कुमार, वेदप्रकाश, बबलू यादव प्रधान, भारत सिंह प्रधान, राजवीर सिंह, प्रभात कुमार सोमेश, हरेंद्र सिंह, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान निर्णय लिया गया कि विकास खंड मदनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिमाह 20 तारीख को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।