फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन बैंक घोटाला: 100 से अधिक खाताधारकों के दो करोड़ हड़पे...कार्रवाई से बचने को प्रबंधक ने उठाया ये कदम

Sun, 06 Apr 2025 03:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में इंडियन बैंक की शाखा में 100 से अधिक खाताधारकों की दो करोड़ से अधिक की धनराशि पार कर दी गई। मामले में फरार चल रहे आरोपी शाखा प्रबंधक ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इंडियन बैंक की शाखा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना में बैंक घोटाले में फंसे पूर्व शाखा प्रबंधक ने उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत याचिका पेश की है। उच्च न्यायालय ने थाना पुलिस को निर्देशित कर पूरी जानकारी मांगी है। पुलिस जहां जमानत याचिका पर अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रही है, वहीं पूर्व शाखा प्रबंधक ने जमानत याचिका में खुद को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन


जसराना के घिरोर रोड पर मौजूद इंडियन बैंक की शाखा जसराना में 100 से अधिक खाताधारकों के खाते से दो करोड़ से अधिक की धनराशि का गबन हुआ है। पूरे मामले में अंचल प्रमुख आगरा तरुण कुमार विश्नोई ने पूर्व शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह, कैशियर जयप्रकाश को जिम्मेदार ठहराया था। 

वहीं पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए कैशियर सहित पांच लोगों को जेल भेज दिया था। पूर्व शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं। पुलिस की कार्रवाई एवं दबिश से बचने के लिए पूर्व शाखा प्रबंधक ने उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत के लिए याचिका डाल दी। 
विज्ञापन


याचिका में खुद को निर्दोष बताया है। पूरे मामले की जांच थाना जसराना पुलिस के साथ एसटीएफ, आर्थिक अपराध शाखा एवं बैंक की आंतरिक जांच कमेटी द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय में पूर्व शाखा प्रबंधक ने अंतरिम जमानत याचिका दायर की है। न्यायालय ने थाना स्तर से पूरी जानकारी मांगी है। पूरी जानकारी उच्च न्यायालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें