फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारिषी का शव हिंदुस्तान लाने की तैयारी

Sat, 02 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
तारिषी का फाइल फोटो
विज्ञापन
तारिषी का शव हिंदुस्तान लाने की तैयारी हो रही है। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार ढाका में करने के बजाए शव फीरोजाबाद लाने की इच्छा जताई है। परिवारीजन चाहते हैं कि तारिषी का अंतिम संस्कार हिंदुस्तान की धरती पर हो। विधायक मनीष असीजा ने फोन पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बात तारिषी के चाचा राकेश मोहन जैन से कराई तो उनसे भी उन्होंने यही बात कही। विदेशी मंत्री ने उन्हें बताया कि वह पूरे मामले पर खुद नजर रखे हुए हैं। ढाका में भारतीय दूतावास के हाई कमिश्नर तारिषी के पिता के साथ हैं। उन्होंने बताया कि यदि तारिषी के परिवारीजन ढाका जाना चाहें तो उनके वीजा भी बनवा दिए जाएंगे। पांच मिनट तक हुई बातचीत में राकेश जैन ने तारिषी का शव हिंदुस्तान लाने की इच्छा व्यक्त की। विदेश मंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया है कि वह इस संबंध में ढाका सरकार से बात कर रही हैं।
विज्ञापन

आज सुहागनगरी आने वाला था पूरा परिवार
फीरोजाबाद। तारिषी का पूरा परिवार रविवार को ढाका से हिंदुस्तान आने वाला था। ढाका से दिल्ली आने के लिए फ्लाइट की टिकट तारिषी के पिता संजीव जैन ने बुक करा रखी थी। ढाका से तारिषी के पिता संजीव जैन और मां तूलिका जैन को आना था। तारिषी का बड़ा भाई संक्षिप्त जैन कनाडा में रह कर पढ़ाई कर रहा है। उसे कनाडा से सीधे हिंदुस्तान आना था। बताते हैं वह कनाडा से दिल्ली आ भी चुका है। पूरे परिवार के आगमन की तैयारी सुहाग नगर में चल रही थी। तारिषी और उसके परिवार के आने की खुशियां भी परिवार में थीं लेकिन अब तारिषी के शव का इंतजार किया जा रहा है।
सांसद रामगोपाल ने सुषमा स्वराज से की बात
फीरोजाबाद। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने बताया कि सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने तारिषी के शव को हिंदुस्तान लाने के संबंध में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रक्रिया है उसे पूरा कर शव हिंदुस्तान लाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। उन्होंने ढाका स्थिति भारतीय दूतावास के अधिकारियों से भी बात की।
विज्ञापन

दिल्ली से ढाका लौट गए तारिषी के भाई
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। तारिषी के भाई संक्षिप्त कनाड़ा से फीरोजाबाद आ रहे थे। वह शनिवार को दिल्ली पहुंच गए थे, लेकिन जैसे ही उन्हें तारिषी के आतंकी हमले में मारे जाने की खबर मिली वह दोपहर तीन बजे दिल्ली से ही फ्लाइट पकड़ ढाका के लिए रवाना हो गए। संक्षिप्त को दिल्ली से सभी के साथ आज फीरोजाबाद आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें