फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापिका से अभद्रता, थाने पर नारेबाजी

विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के समर्थन में थाने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के गांव इमलिया स्थित श्रीमती रामबेटी जूनियर हाईस्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका ने स्कूल के प्रधानाध्यापक व उनके समर्थकों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए नारखी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को तहरीर दिए जाने की सूचना पर काफी संख्या में लोग नारखी थाने पहुंचे और नारेबाजी की।
विज्ञापन

सहायक अध्यापिका माधुरी पत्नी सतीश कुमार निवासी सिकरारी ने नारखी थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि प्रधानाध्यापक उदयराज सिंह के पास कुछ लोगों का आना जाना बना रहता है। शराब पीकर स्कूल में आते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ ही मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म भी देखते है। इसका कई बार विरोध भी किया जाता रहा है।
बुधवार सुबह प्रधानाध्यापक व उनके साथी स्कूल आए। आपस में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा करने लगे। सभी लोगों से शांत रहने के लिए कहा तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़िता द्वारा पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद कुछ लोग नारखी थाने पहुंचे।
विज्ञापन

थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए सहायक अध्यापिका द्वारा की गई शिकायत को फर्जी बताया। वहीं थानाध्यक्ष नारखी विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सहायक अध्यापिका माधुरी ब्लॉक प्रमुख की पत्नी है। प्रधानाध्यापक पक्ष का कहना है कि कुछ लोगों ने स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक के साथ अभद्रता व मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें