फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण एटीएम का लोकार्पण

Sat, 11 Feb 2023 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण एटीएम का लोकार्पण
विज्ञापन

कई तरह की जांचें निशुल्क होंगी
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल स्थित मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पर शनिवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस हेल्थ चेकअप एटीएम का लोकार्पण नगर विधायक मनीष असीजा ने किया। इस एटीएम से कई जांचें निशुल्क हो सकेंगी।

जिला अस्पताल (मेडिकल कालेज) प्रांगण में स्थापित ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सा सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने हेल्थ चेकअप एटीएम का उद्घाटन गया। एटीएम पर खड़े होकर बॉडी के अधिकतर चेकअप जैसे बुखार, पल्स, ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर, हाइट, वजन, हीमोग्लोबिन, आंखों की रेटिना की जांच, ईसीजी की नि:शुल्क जांच तत्काल किया जाना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज अथवा जांच करवाने वाले के मोबाइल तथा ईमेल आईडी पर भी उक्त पूरी जांच का डाटा तत्काल आ सकेगा। नगर विधायक ने कहा कि अन्य सीएससी और हेल्थ सेंटरों पर इस तरह के एटीएम को लगाए जाने के लिए शासन में पैरवी करेंगे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. बलवीर सिंह, सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राहुल जैन, किशोर अग्रवाल बंटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें