फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: काफी प्रयास के बाद दुल्हन शादी के लिए हुई राजी

Sat, 11 Feb 2023 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद दुल्हन शादी के लिए हुई राजी
विज्ञापन

शिकोहाबाद। मैनपुरी चौराहा के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में दूल्हे की हरकतों से नाराज दुल्हन ने बृहस्पतिवार को शादी से इन्कार कर दिया था। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन लिए लौट गई। लेकिन दूल्हा और उसके पिता तथा रिश्तेदारों ने लड़की और उसके परिवार के लोगों से शादी कराने के काफी प्रयास किए। काफी प्रयास के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई। उसके बाद दोनों के फेरे हुए और हंसी खुशी विदा की गई।
जाजूमई थाना जसराना की मनोज कुमारी का रिश्ता रसेनी निवासी आदेश के साथ तय हुई था। लेकिन शादी की रस्मों के दौरान स्टेज पर जयमाला के दौरान दूल्हा ने दुल्हन का हाथ पकड़कर खींच दिया था। वह स्टेज पर गिर पड़ी और यहीं से बात बिगड़ना शुरू हो गई। जयमाला के बाद खाना खाने के दौरान हुई हरकत से लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। बाद में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। कई घंटों की वार्ता के बाद दुल्हन विवाह के लिए राजी हुई। उसके बाद शुक्रवार की रात दोनों का विवाह कराया गया। और फिर दुल्हन को रीति रिवाज के साथ हंसी खुशी से विदा की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए थे। उसके बाद शादी हो गई। दोनों पक्षों को अब कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन


मंडप में दुल्हन को छोड़ भागे दूल्हा समेत सात पर मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद। बटेश्वर रोड स्थित आराध्या गेस्ट हाउस में शादी की रस्मे बीच में ही छोड़ कर भागे दूल्हा और बरात के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दूल्हा समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव गलामई निवासी विनीता की शादी फरूर्खाबाद निवासी रोडवेज विभाग में तैनात टीआई के बेटे ललित के साथ हुई थी। शादी की सभी रस्में बड़े ही धूमधाम से हुई। जयमाला व अन्य रस्में हुई थी। केवल फेरे की रस्में रह गईं। इसी दौरान वर पक्ष की ओर से स्कार्पियो की मांग को लेकर कहासुनी हो गई। मांग पूरी न होने पर दूल्हा भाग गया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि दूल्हा ललित, उसके पिता सूरज सहाय यादव के अलावा उसके चाचा और विवाह में मझिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें