फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में रोशन होंगे सैकड़ों गांव-मजरे

Tue, 23 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 2015 में जनपद के हजारों गांव और उससे जुड़े मजरों के लिए नया सवेरा होगा। केंद्र सरकार की राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना (आरजीजीवाईएस) के अंतर्गत करोड़ों रुपये की धनराशि गांवों के विद्युतीकरण के लिए प्रदान किया गया है। इससे ग्रामीणों को बेहतर विद्युत सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

आजादी के वर्षों बाद भी जनपद के सैकड़ों गांव विद्युतीकरण से अछूते हैं। केंद्र सरकार द्वारा इन गांवों को रोशन का बीड़ा उठाया गया है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत जनपद में विद्युतविहीन 1958 गांव और मजरों को विद्युतीकरण के लिए चिह्नित किया था। आरजीजीवाईएस योजना के तहत चिह्नित 1958 में से 11 गांव और उनके मजरों को डा. लोहिया समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत विद्युतीकरण से आच्छादित कराया जा चुका है। अब आरजीजीवाईएस योजना के तहत 1943 गांव और उनके मजरों में विद्युतीकरण का कार्य कराया जाना है। योजना के तहत जिन इलाकों में विद्युतीकरण होना है, उनमें 795 गांव और 1148 मजरे हैं। वर्ष 2015 में जनपद के 795 गांव और 1148 मजरों के लिए नई रोशनी लेकर आएगा। आरजीजीवाईएस योजना के अंतर्गत छह जनपदों में विद्युतीकरण के लिए अब तक कई बार टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन कंपनियों द्वारा अधिक रेट देने के कारण विद्युत नियामक बोर्ड ने आपत्ति लगाते हुए टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर विभागीय स्तर पर टेंडर उठाने के निर्देश दिए थे। सूत्रों का कहना है कि विभाग द्वारा योजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ कराने को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ कुछ क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ करा दिया है। योजना के तहत कार्य कराने की जिम्मेदारी नई दिल्ली की जेएसपी कंपनी को सौंपी गई है।

बाक्स--
नौ गांवों का इंतजार होगा खत्म
172 करोड़ की आरजीजीवाईएस योजना से आजादी के वर्षों बाद भी रोशनी की किरण देखने को तरस रहे जनपद के तीन ब्लाकों के नौ ऐसे गांव भी रोशन हो सकेंगे, जहां आजादी के बाद से अभी तक रोशनी की किरण नहीं पहुंची। इन गांवों में विद्युतीकरण के साथ मटसेना, नगला खंगर एवं एका बिजलीघर की क्षमतावृद्धि कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें