फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 03 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटरनेट के टावर लगाने के नाम पर कथित कंपनी के एक व्यक्ति द्वारा तहसील जसराना व शिकोहाबाद के दर्जनों लोगों से लाखों की ठगी कर ली गई। टावर चालू न होने पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

नीरज सक्सेना पुत्र बीआर सक्सेना निवासी ईदगाह कालोनी व उसके साथी विशाल सिसोदिया निवासी सिंकदरा आगरा निवासी द्वारा एप्पल वर्ल्ड इलेक्ट्रानिक साहू, प्राइवेट लि. का खुद को एजेंट बताते हुए विभिन्न तहसीलों में किसानों के यहां केंद्र सरकार द्वारा इंटरनेट के टावर आनलाइन करने के लिए लगाये जाने की बात किसानों से की। इसके लिए नीरज द्वारा अनेक ठेकेदार नियुक्ति कर उनसे लाखों रुपये लेकर उन्हें ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिये गये। इन ठेकेदारों द्वारा गांव में अनेक लोगों के यहां टावर लगाने को कंपनी के नियमानुसार रुपये नीरज सक्सेना के पास जमा करा दिये गये। चार माह बाद भी टावर चालू नहीं हुए। कंपनी के अधिकारियों के मोबाइल भी स्विच आफ हो गये। इस पर शक हुआ। नीरज के साथ पीड़ित दिल्ली गये लेकिन बताये पते पर कोई आफिस नहीं मिला। अब नीरज सक्सेना के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पीड़ितों में ब्रजेश कुमार, कृष्णगोपाल कटैना हर्ष, अनुपम जसराना, डा. शशि केंद्र, संतसरन यादव, शिवसागर शिकोहाबाद सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें