फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह में चौराहों पर नियमों की ‘बलि’

Thu, 05 Nov 2015 07:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह में शहरी क्षेत्र का यातायात मानों अपनी मर्जी से चल रहा है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान निजी व्यस्तता में रहते हैं। चौराहों पर पुलिसकर्मी न होने से  प्रमुख ट्रैफिक पाइंट खाली भी नजर आए। कहीं बेखौफ वाहन चालकों की मनमर्जी के चलते नियम टूटे तो कहीं बेतरतीब तरीके से ओवरटेक करते वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे। यातायात माह में शहर के चौराहों पर खुलेआम लापरवाही ही लापरवाही नजर आई। 
विज्ञापन


पुलिस भी कागजी कार्रवाई पूरी करती नजर आई। वाहन चालक पुलिस की नजरों के सामने नियम-कानून को तोड़ रहे थे, लेकिन खाकी तमाशबीन बनी नजर आई।

शहर का सुभाष तिराहा प्रमुख स्थल है। यहीं मंगलवार को डीएम और एसपी ने यातायात माह का शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान भाषण के साथ नियमों का पालन कराने और करने के संकल्प लिए। लेकिन संकल्प दो दिन भी न चल सका, गुरुवार को नियमों की धज्जियां उड़ गई और पुलिस खुद बेहद लापरवाह दिखी। 

पुलिस की नजरों के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार धड़ल्ले से गुजरते रहे। नियमों को ताक पर रखकर एक बाइक पर पांच लोग सवार नजर आए। जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहा पर बाइक सवार युवक तीन बच्चों को बैठाकर तेजी से हाइवे पार करता नजर आया। इस प्रमुख चौराहे पर भारी वाहनों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तक मौजूद नहीं था। हाइवे के प्रमुख चौराहा आसफाबाद पर लोडिंग वाहनों में सवारियां बैठी नजर आई।
विज्ञापन


वहीं रसूलपुर थाने का सामने स्कूल की छुट्टी होने के बाद अभिभावक बच्चों बाइक और अन्य वाहनों से बच्चों को बेतरतीब तरीके से लेकर जा रहे थे। बाइकों पर चार से पांच तक बच्चे बैठा कर हाइवे पार करते नजर आ रहे थे।



हाईवे कराया खाली, सर्विस रोड पर दौड़े आटो
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को हाईवे पर चलने वाले आटो पर प्रतिबंध लगा दिया। शिकोहाबाद से आने वाले आटो को आसफाबाद से सर्विस रोड पर भेजा जा रहा था, जबकि शिकोहाबाद जाने वाले वाहनों को जाटवपुरी चौराहा के बाद हाईवे पर चलने की अनुमति दी जा रही थी। ऐसे में हाईवे खाली नजर आ रहा था। सर्विस रोड पर आटो के संचालन से पूर्व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्विस रोड को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करा दिया था।


थाने के सामने चला जाल काटो अभियान
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। परमिट वाहनों में होने वाले ओवरलोडिंग रोकने के लिए गुरुवार दोपहर रसूलपुर थाने के सामने जाल काटो अभियान की शुरुआत की गई। इसके चलते वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वहीं यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। इस दौरान सीओ सिटी राजेश चौधरी, टीएसआई मनोज यादव पुलिस बल के साथ मौजूद थे।


हेलमेट पहनकर निकले घर से
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सावधान! आज आप बाइक लेकर घर से निकले तो सिर पर हेलमेट पहनना न भूले। शुक्रवार को पुलिस बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाते पकड़े जाने वालों का चालान करने के साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा, जो पांच सौ रुपये और उससे अधिक का भी हो सकता है।

ऑटो चालकों की मनमानी ने बढ़ाई जाम की समस्या
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। हाईंवे से सटे सर्विस रोड पर ऑटो चालकों की मनमानी के चलते जाम की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। ऑटो चालकों पर अंकुश लगाने के लिए जिला एवं नगर निगम प्रशासन नए सिरे से प्लानिंग बनाने में जुटा है। सुभाष तिराहा, जलेसर रोड, कोटला चुंगी, नगला बरी, जाटवपुरी, रसूलपुर से आसफाबाद तक हर चौराहे पर ऑटो चालकों ने जाम की समस्या को गंभीर बना दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश नगर निगम द्वारा जलेसर रोड और कोटला पर ऑटो स्टैंड बनवाए गए, लेकिन व्यवस्था ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। ठेकेदार भी मैदान छोड़कर भाग गया, जिससे दोनों चौराहें पर पुराने हालात बन गए हैं। नगर निगम सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि वह ऑटो स्टैंड का संचालन नहीं करता है तो टेंडर कराकर नए ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें