फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से हो गई शाम, नहीं आई बिजली

Sat, 15 Apr 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सुहाग नगरी में सुबह से शाम तक आधे शहर की बिजली गायब रहने से लोग त्राहि-त्राहि करने लगे हैं। हाईवे पर 33 केवी लाइन शिफ्टिंग करने के लिए सुबह 10:30 बजे शटडाउन लिया गया। इसके बाद तक सप्लाई चालू हो सकी। दिनभर बिजली गायब रहने से भीषण गर्मी में लोग तिलमिला गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार भले ही जनता को 24 घंटे बिजली देने का इंतजाम कर रही है लेकिन बिजली विभाग की मनमानी के कारण आधे शहर की जनता को तीन माह से घोर बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। आसफाबाद 220 केवी बिजली उपसंस्थान से जाटवपुरी, नगला बरी होते हुए एसएन बिजलीघर तक 33 केवी की नई लाइन बनाने के चलते सुबह से शाम तक शटडाउन रहता है। शनिवार को भी सुबह 10:30 बजे शटडाउन कर दिया गया। इधर 43 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान होने के कारण भीषण गर्मी में दिनभर बिना बिजली के लोगों का हाल-बेहाल हो गया। बिजली के अभाव में लोग ठंडे पानी को भी तरस गए। सरकारी विभागों में अधिकारी, कर्मचारी परेशान दिखे। कामकाज भी प्रभावित हुआ। गर्मी बढ़ने के साथ अब बिजली संकट लोगों को अखरने लगा है। शहर की जनता एक ही सवाल कर रही है आखिर शहर में बिजली संकट कब दूर होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें