फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वो कहते इसे मार बेटे की दूसरी शादी कर देंगे, प्लान बनाकर दे दिया जहर... और थम गईं शिवानी की सांसें

Wed, 08 Feb 2023 06:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।  
 
विज्ञापन
शिवानी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक मानवता को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां दहेजलोभी सुसराली चंद पैसों के लिए बहू को प्रताड़ित करते। मार देने की धमकी देते और एक दिन ऐसा आया जब उसे खाने में जहर दे दिया।

विज्ञापन


मामला नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी उदी गांव की है। यहां के निवासी शिवम प्रताप सिंह की पत्नी शिवानी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले उन्होंने जो बताया घर वालों ने उसे कैमरे में भी रिकॉर्ड किया। कहा कि,'मेरे पापा ने मांगने पर 50 हजार रुपए भी दिए थे। मेरा इलाज भी करा रहे हैं। मेरे ससुराल के लोग अक्सर कहते कि मुझे मारकर बेटे की दूसरी शादी करा देंगे। इसके बाद समने मिलकर मुझे खाने में जहर दे दिया।

इलाज के दौरान शिवानी की सांसे थम गईं

इसके बाद इलाज के दौरान शिवानी की सांसे थम गईं। बेटी के मौत से मायके वालों में कोहराम मच गया। नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी रणसौर गांव निवासी बलराम सिंह ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि उन्होंने बेटी की शादी सात मई 2021 को नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी उदी गांव निवासी इंद्रपाल सिंह के बेटे शिवम प्रताप सिंह के साथ की थी।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

कहा कि बेटी की सास विमला देवी, दामाद शिवम प्रताप सिंह, ननद अंजली सिंह, चांदनी ने बेटी को खाने में जहर दे दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ससुरालीजन अक्सर बेटी के साथ मारपीट करते थे। दहेज की मांग करके उसे प्रताड़ित करते थे। उसकी एक चार मांह की पुत्री भी है जो पमारे पास ही रह रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें