फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न में पथराव-फायरिंग, पांच घायल

Sun, 13 Dec 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत के जश्न को लेकर नगला खंगर के गांव फतेहपुर नसीरपुर में पथराव और फायरिंग हो गई। इस दौरान हारे प्रत्याशी के पांच समर्थक घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया, लेकिन उनको मेडिकल के लिए मजरूमी चिट्ठी नहीं दी। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत फतेहपुर नसीरपुर से सुमन देवी पत्नी राजू और रेखा देवी पत्नी सतेंद्र सिंह चुनाव लड़ी थी। रविवार को मतगणना के बाद सुमन देवी चुनाव जीत गई। सुमन देवी के समर्थक गांव में विजयी जुलूस निकाल रहे थे। तभी हारी प्रत्याशी रेखा देवी के समर्थकों से उनका विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। इसी क्रम में फायरिंग भी की गई। पथराव और फायरिंग में रेखा देवी पक्ष से सौपाल सिंह पुत्र सालिगराम, विजय सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद, राजकुमार पुत्र प्रेमदेव, गुड्डी देवी पत्नी प्रेम देव और चंद्रवीर पत्नी सोनपाल घायल हो गए। सूचना पर नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए मजरूमी चिट्ठी नहीं दी। ऐसे में पीड़ित मेडिकल नहीं करा सके। उधर पीड़ितों ने घटना की जानकारी चुनाव आयोग को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें