शिकोहाबाद। आदर्श कृष्ण महाविद्यालय द्वारा नीम खेरिया नगला कनही में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित हुआ।
शिविर के चौथे दिन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार यादव व विमल कुमार के मार्गदर्शन में एनएसएस गीत के साथ शिविर की शुरूआत हुई। इस अवसर पर योग प्रशिक्षु अमित कुमार व सोनू कुमार ने स्वयंसेवकों को योग अभ्यास कराया तथा योग से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि योग से कई बीमारियों का इलाज संभव है। अगले सत्र में डॉ. ब्रजेश कुमार ने आधुनिक भारत का कृषि परिदृश्य विषय के अन्तर्गत कृषि वानिकी और आधुनिक प्रसंस्कृत बीज, वर्तमान भौगोलिक एवं परिस्थितिकी कृषि, पशुधन और उससे होने वाली आय के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उमेश यादव, दिलीप यादव, शिवम यादव, मोंटू यादव, गौरव यादव, अभिषेक कुमार समेत अन्य स्वयंसेवक-सेविकाएं उपस्थित रहीं।