फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टि बाधित छात्रों को मुफ्त मिलेंगी पुस्तकें

Fri, 07 Oct 2016 01:20 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
‌‌किताबें
विज्ञापन
ब्रेल लिपि में लिखी पुस्तकें जल्द मिलेंगी
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में चालू शैक्षिक सत्र में भले ही सामान्य बच्चों को नि:शुल्क किताबें न मिल सकी हों, लेकिन दृष्टि बाधित छात्रों को शासन ने ब्रेल लिपि में लिखी पुस्तकें मुफ्त देने के निर्देश दिए हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ तक के बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें देने की व्यवस्था है, लेकिन शासन स्तर से पुस्तकों की सप्लाई न होने के चलते अभी तक सभी बच्चों को पुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में सामान्य बच्चों को पुरानी पुस्तकों से ही काम चलाना पड़ रहा है। इधर, शासन ने चालू शैक्षिक सत्र में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दृष्टि बाधित बच्चों के लिए ब्रेल लिपि की नि:शुल्क पुस्तकें देने का प्रावधान किया है। राज्य परियोजना निदेशक जीएस प्रियदर्शी ने बीएसए को जारी आदेश में दृष्टि बाधित बच्चों को ब्रेल लिपि की पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पिछले साल इन पुस्तकों की खरीद के लिए प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के लिए 150 रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर तक की कक्षाओं के लिए 250 रुपये प्रति स्कूल की दर से धनराशि जारी की गई थी, लेकिन इस बार पुस्तकों को सीधे शासन स्तर से उपलब्ध कराया जा रहा है। इन पुस्तकों की छपाई भी इस बार लखनऊ में ही कराई गई है।
विज्ञापन


114 दृष्टि बाधित विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
जिले में करीब 2100 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब 114 दृष्टि बाधित बच्चे शिक्षारत हैं। इन बच्चों को ही बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
शासनादेश के मुताबिक चिन्हित दृष्टि बाधित बच्चों को ब्रेल लिपि की पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है। पुस्तकों की सप्लाई मिलते ही उन्हें वितरित करा दिया जाएगा। पुस्तकों को पढ़ने का तरीका शिक्षक सिखाएंगे।
सच्चिदानंद यादव, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें