फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैंगस्टर साजिद पठान और गैंगलीडर की 97 लाख से अधिक की अचल संपत्ति कुर्क

Thu, 30 Jan 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। थाना उत्तर और एका पुलिस ने बुधवार को माफिया और गैंगस्टर साजिद पठान और जसराना में गैंगलीडर प्रवीन यादव की 97.58 लाख रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क कर जब्त की। कार्रवाई से पहले पुलिस प्रशासन ने लाउडस्पीकर से मुनादी कराई। थाना उत्तर पुलिस ने साजिद पठान की 81.28 लाख रुपये कीमत के गालिब नगर रसूलपुर स्थित घर को कुर्क करने के बाद जब्त किया। साजिद पर कई थानों में 12 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। साजिद को थाना दक्षिण पुलिस ने मंगलवार को माफिया घोषित किया था। थाना प्रभारी उत्तर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि साजिद सगे भाई नवेद के साथ गंभीर अपराध को अंजाम देता है। अभियुक्त नवेद पर भी विभिन्न थानों में 6 अभियोग पंजीकृत हैं। कार्रवाई के समय सिटी मजिस्ट्रेट राजेंंद्र प्रसाद और सीओ सिटी अरुण चौरसिया भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


वहीं एका पुलिस ने बलवा, हत्या जैसे अपराध करने वाले शिकोहाबाद निवासी गैंगलीडर की जसराना के मौजा निजामपुर में स्थित 16.30 लाख रुपये कीमत की अचल संपत्ति को कुर्क किया। गैंगलीडर प्रवीन यादव निवासी कटरा मीरा शिकोहाबाद के विरुद्ध थाना एका में गैंगस्टर का अभियोग दर्ज है। डीएम न्यायालय ने गैंगस्टर की संपत्ति को कुर्क कर जब्त करने के आदेश एका पुलिस काे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें