फिरोजाबाद। दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला बुधवार को हुई। रिसोर्स पर्सन सेवी डॉ. निर्दोष कुमार वर्मा एवं रिसोर्स पर्सन साइबर क्राइम अवधेश कुमार ने साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम बचने के उपाय बताए। हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी।
अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं 18 वर्ष या उससे अधिक के व्यक्तियों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत छात्राओं को 18 ट्रेड से जुड़े कारीगरों को जानकारी दी गई। संयोजिका डॉ. निधि गुप्ता ने अतिथियों को धन्यवाद दिया। शिक्षाशास्त्र की प्रवक्ता डॉ ममता अग्रवाल का आभार जताया।