अनिष्का - मृतक (शांती नगर में प्राइवेट चिकित्सक के उपचार से बालिका की मौत फाइल फोटो )
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में झोलाछाप के उपचार से छह वर्षीय बालिका की हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन बालिका को लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकाें ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बाद में घर ले गए।
थाना रसूलपुर के शांति नगर निवासी अनिष्का (छह) पुत्री रमाकांत को दो दिन से बुखार आ रहा था। बालिका के परिजन उसका उपचार आसफाबाद स्थित झोलाछाप से करा रहे थे। सोमवार दोपहर बालिका की हालत अचानक बिगड़ गई। बालिका की हालत बिगड़ते ही परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। परिजनों ने मामले में झोलाछाप के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी।