फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अवैध हथियार की फैक्टरी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने अवैध हथियार की फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए गैंग के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने के उपकरण और तमंचा व कारतूस बरामद किए। यह फैक्टरी काफी दिनों से संचालित की जा रही थी। गैंग हथियार बनाने का कार्य रात के अंधेरे में करते थे। यह तमंचा शहरी इलाकों के युवकों को एक हजार से 1500 रुपये में बेचा जाता था। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
पुलिस लाइन में एसएसपी आशीष तिवारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में अवैध हथियारों को खपाने की तैयारी की जा रही थी। तमंचा बनाने की यह फैक्टरी थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला कन्हैया नगर में चल रही थी। गैंग रात के अंधेरे में काम करता था। जिससे उनके द्वारा किए जा रहे काम की किसी को भनक ना लगे। तमंचा तैयार करने के बाद नई उम्र के लड़कों को तमंचा एक हजार से 1500 रुपये में बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी कमलेश कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने टीम के साथ फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई करते हुए वाजिदपुर की ठार निवासी प्रेमवीर यादव को गिरफ्तार किया है। मौके से आठ तमंचा, तीन कारतूस और हथियार निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कल-पुर्जें भी बरामद किए गए हैं। साथ ही बताया कि पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

गैंग के अन्य साथी हुए फरार
अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पर पुलिस के छापे की खबर मिलते ही गैंग के अन्य साथी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। पूरा गैंग मिलकर अवैध हथियारों को बनाने और बिक्री करने का काम किया करता था।
विज्ञापन

यह सामान हुए बरामद
- आठ तमंचा, दो कारतूस, एक ब्लोवर, दो अर्द्ध निर्मित बैरल, एक आरी, एक हेक्सा ब्लेड, एक हेक्सा फ्रेम, एक छेनी, एक विंडोलिया, 13 लोहे के स्प्रिंग, एक मिनी ड्रिल मशीन, ग्राइंडर ब्लेड, एक डाई मशीन, एक सड़सी, एक हथौड़ी, स्टील के पाइप, लोहे के पाइप, रेती, धार लगाने वाला पत्थर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें