फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में पकड़ा पटाखों का जखीरा: मकान के बेसमेंट में बना रखा था गोदाम, पुलिस ने हिरासत में लिए दो युवक

Fri, 02 Oct 2026 09:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गोदाम में जांच के दौरान पाया गया कि अनहोनी से निपटने के लिए कोई भी सुरक्षा का इंतजाम नहीं था। ऐसे में पुलिस एवं प्रशासन की टीम इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
गोदाम पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद के धोबी गली में घनी आबादी के बीच अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे भंडारण किए जाने की सूचना पर एसओजी, पुलिस, फायर ब्रिगेड और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग चार लाख रुपये मूल्य के दो टन अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से सैकड़ों लोगों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय, एएसपी जयबिंद गुप्ता, इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा, सीएफओ सतेंद्र पांडेय और नायब तहसीलदार नितिन चौधरी की संयुक्त टीम ने शिवम मल्होत्रा के मकान के बेसमेंट में यह कार्रवाई की। जिस मकान के बेसमेंट में पटाखों का भंडारण किया गया है, उसके लिए परमीशन थी या नहीं इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग से की जा रही है। इस गोदाम में जांच के दौरान पाया गया, कि अनहोनी से निपटने के लिए कोई भी सुरक्षा का इंतजाम नहीं था। ऐसे में पुलिस एवं प्रशासन की टीम इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है। 

अभी हमने गोदामों पर छापेमारी कर पटाखों का लगभग दो टन माल बरामद किया है। यह माल मकान में बने बेसमेंट में मिला है। जिसका अभी आकलन किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - जयबिंद गुप्ता, एएसपी, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें