फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरके कॉलेज में अब इग्नू केंद्र की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद के इग्नू केंद्र खोला जा रहा है। एसआरके कॉलेज में कई विषयों को अनुमति मिली है। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डा. प्रभाष्कर राय ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रभाष्कर राय ने कहा कि इग्नू के द्वारा ही स्टडी मैटेरियल मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर के हिसाब से पढ़ाई होती है। सेंटर शुरू कराने में रीजनल सेंटर अलीगढ़ के डायरेक्टर सफदर ए आजम की अहम भूमिका रही है। कॉलेज के कार्यकारी सचिव विनय गोयल ने कहा कि एसआरके शहर में बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।
सेंटर कोआर्डीनेटर डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा इस सेंटर पर बीए, बीकॉम, एमकॉम के साथ हिंदी, समाज शास्त्र, इतिहास एवं राजनीति शास्त्र में एमए को मंजूरी मिली है। आने वाले समय में कई अन्य विषयों की भी मान्यता मिलने की उम्मीद है। इग्नू की वेबसाइट पर छात्र पंजीकरण कराएं तथा सेंटर एसआरके कॉलेज को अपना सेंटर चुनें। 11 अक्तूबर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि है। फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। उन्होंने कहा शनिवार व रविवार को कॉलेज में काउंसिलिंग की व्यवस्था रहेगी। अगर पढ़ाई में छात्रों को समस्या हो तो वह इन दिनों में कॉलेज में संपर्क करें। वार्ता के दौरान शिक्षक अमर प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें